- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News 166 Candidates For One Post Of Operator Then 141 Candidates For The Post Of Accountant
ऑपरेटर के एक पद के लिए 166 तो लेखापाल के पद के लिए 141 अभ्यर्थी
जिला पंचायत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत खाली 43 पदों पर भर्ती के लिए साढ़े चार हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। 7 मार्च की निर्धारित तारीख तक जिले से कुल चार हजार 651 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनकी साफ्टवेयर एंट्री पूरी कर ली गई है। 8 आवेदन निरस्त किए गए हैं। निर्धारित तारीख तक प्राप्त आवेदनों में तकनीकी सहायक के 20 पदों के लिए 598, लेखापाल के एक पद के लिए 141, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 10 पदों के लिए 1660, सहायक ग्रेड- 3 के 10 पदों के लिए 1613, भृत्य के 2 पद के लिए 631 आवेदन प्राप्त हुए हैं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित समय-सारणी 16 मार्च को कोरबा जिला की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाॅट कोरबा डाट जीओव्ही डाट इन पर अपलोड की जाएगी।