- Hindi News
- National
- Jamnipali News Chhattisgarh News 50 Lakh Tax Collection Target Only 29 Lakh Deposited
50 लाख टैक्स वसूली का लक्ष्य, अभी 29 लाख ही जमा
नगर पंचायत पाली में बकाया टैक्स वसूली अभियान चलाया जा रहा है। जिनका अधिक बकाया है उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है।
संपत्तिकर के साथ समेकित, पेयजल कर की भी वसूली की जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा व सीएमओ रंजना अग्रवाल ने बताया कि इस साल 50 लाख टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा गया है। फरवरी तक 29 लाख रुपए की वसूली हो चुकी है। 20 लाख रुपए वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
टैक्स से ही नगर में विकास कार्य कराए जाते हैं। सड़क, नाली, पानी की व्यवस्था के साथ ही अधिकारी, कर्मचारियों को वेतन का भुगतान भी होता है। राज्य शासन से भी विकास कार्यों के लिए राशि मिलती है, लेकिन टैक्स लोग जमा करें।