- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News 7 Committees Will Be Formed In Zip And 4 Jp
जिपं व 4 जपं में 7 समितियों का होगा गठन
कोरबा| जिला पंचायत के साथ ही 4 जनपद करतला, कटघोरा, पाली व पोड़ी-उपरोड़ा में 7 स्थायी समितियों का गठन किया जाएगा। कलेक्टर ने वन के साथ ही महिला व बाल विकास समिति गठन की मंजूरी दे दी है। 5 समितियों में सभापति के लिए चुनाव होगा। सामान्य प्रशासन समिति में जिला पंचायत अध्यक्ष पदेन अध्यक्ष होता है। शिक्षा समिति मेें भी जिला पंचायत उपाध्यक्ष पदेन अध्यक्ष होते हैं। समितियों की संख्या बढ़ने से अब सभापति के लिए घमासान होगा। कोरबा जनपद से अभी समिति की संख्या बढ़ाने के लिए प्रस्ताव नहीं आया है। जिला व जनपदों में स्थायी समितियों का गठन 12 मार्च को सुबह 11 बजे से किया जाना है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनने से चूके सदस्य अब सभापति बनने के लिए प्रयास कर रहे हैं। राज्य शासन ने 5 समितियों का प्रावधान किया था। साथ ही पंचायत राज अधिनियम में यह प्रावधान भी रखा गया है कि कलेक्टर चाहे तो समितियों की संख्या बढ़ा सकते हैं। जिला पंचायत से दो समितियां बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया था। जिसकी मंजूरी मिल गई है।