- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News 8 Gamblers Caught In Kusmunda And Katghora Region
कुसमुंडा व कटघोरा क्षेत्र में 8 जुआरियों को पकड़ा
कोरबा| कुसमुंडा थाना क्षेत्र के छिंदपुर के सार्वजनिक तालाब के पास जुए का फड़ सजा था। मुखबिर से सूचना मिली तो मौके पर दबिश दी। जहां जुआ खेलते विनोद कुमार कैवर्त, राजेन्द्र यादव, दिलीप तिवारी व लकेश्वर साहू को पुलिस ने पकड़ा है। इसी तरह कटघोरा थाना अंतर्गत तहसीलभांठा में जुआ खेल रहे 4 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में प्रेमलाल अग्रवाल,पवन अग्रवाल, जयनारायण व दीपांशु अग्रवाल शामिल हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।