- Hindi News
- National
- Dipka News Chhattisgarh News Adarsh Society Mahila Mandal Celebrated The Festival With Simplicity
आदर्श सोसायटी महिला मंडल ने सादगी से मनाया त्योहार
कोरबा| आदर्श सोसायटी दादरखुर्द द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह के साथ होली पर्व का आयोजन सादगी व उत्साह के साथ किया। आयोजन में काॅलोनी की महिलाओं का सम्मान बुके व गिफ्ट देकर करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ने प्रेरित किया गया। सोसायटी के पदाधिकारी व सदस्यों ने होली का उत्साह रंग व गुलाल में दिखाते हुए इस बात का संकल्प लिए कि पानी को बेकार न बहाएं। इसलिए सूखी होली के लिए स्वयं के साथ दूसरों को प्रेरित करते रहेंगे।