- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News After The Defeat The Candidate Along With The Brothers Threatened The Deputy Sarpanch Supporter
हार के बाद प्रत्याशी ने भाइयों के साथ उप सरपंच के समर्थक को धमकी दी
कोरबा| कोरबा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत देवपहरी में 24 फरवरी को पंचायत भवन में उप सरपंच का चुनाव हुआ था। जहां उप सरपंच पद पर परमेश्वर पैकरा (देवपहरी) और हरिशंकर यादव (कनसरा) ने नामांकन भरा था। चुनाव में हरिशंकर को 8 वोट और परमेश्वर को 11 वोट मिले। परमेश्वर उप सरपंच निर्वाचित हुआ। चुनाव जीतने के बाद परमेश्वर गांव के शिव दयाल राठिया के साथ बात कर रहा था। इसी दौरान वहां हरिशंकर अपने भाई उमाशंकर व मनोज के साथ पहुंचा। उन्होंने शिव दयाल को तुम्हारी प|ी ने वोट नहीं दिया है कहते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शिव दयाल ने घटना की लिखित शिकायत लेमरू थाने में की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।