पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Agricultural Extension Officers Handed Over Memorandum To Katghora Sdm Alleging Misconduct

कृषि विस्तार अधिकारियों ने कटघोरा एसडीएम को हटाने ज्ञापन सौंपा, दुर्व्यवहार का आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटघोरा एसडीएम सूर्यकिरण तिवारी को हटाने की मांग को लेकर कृषि विस्तार अधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि समीक्षा बैठक के दौरान एसडीएम ने दुर्व्यवहार किया। साथ ही समस्या बताने पर सुनने को तैयार नहीं हैं। इसके कारण कृषि विस्तार अधिकारी काम नहीं कर पा रही हैं।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि कटघोरा एसडीएम ने महिलाओं से अभद्र व्यवहार करते हुए पूछा कि शाम 5.30 बजे के बाद की बैठक में किसको परेशानी है। इस पर साक्षी वर्मा ने कहा कि सभी महिलाओं को परेशानी है। रात ज्यादा होने पर सुरक्षा की दृष्टि से अकेले जाना ठीक नहीं है। इस पर एसडीएम भड़क उठीं और 24 घंटे काम करना पड़ेगा कहते हुए बैठक से अधिकारियों को बाहर कर दिया गया। इस संबंध में ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने कलेक्टर को पत्र लिखकर घटना की जानकारी देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि एसडीएम ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाए जाने की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक रखी थी। दरअसल केसीसी के लिए कृषि विभाग के साथ ही राजस्व और जनपद के कर्मचारियों को भी संयुक्त तौर पर काम करना पड़ता है। आपस में समन्वय नहीं होने पर इस कार्य में लगातार विलंब हो रहा है। केसीसी के आधार पर ही किसानों को लोन जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं। यह किसानों के लिए बेहद आवश्यक होता है। एसडीएम तिवारी का विवाद के संबंध में कहना है कि किसी से दुर्व्यवहार नहीं किया। समीक्षा के दौरान जानकारी ली गई है। जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह निराधार हैं।

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे कृषि विस्तार अधिकारी
खबरें और भी हैं...