पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Avoiding The Crowd Giving The Candidates Premature Admission In The Center The Examination Is Being Held On Time

भीड़ से बचने परीक्षार्थियों को केंद्र में समय से पहले दे रहे प्रवेश, परीक्षा समय से ही हो रही

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कॉलेजों में मुख्य परीक्षा चल रही है। परीक्षा देने के लिए समय से 30 मिनट पहले ही छात्र कॉलेज पहुंच जाते हैं। ऐसे में कैंपस में भीड़ न हो इससे बचने के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज के अंदर जाने दिया जा रहा है। लेकिन परीक्षा तय समय पर ही शुरू हो रही है। बैठक कक्ष में विद्यार्थियों को नकल न करने के साथ उनके कोरोना से प्रभावित होने वाली कोई भी गतिविधि तो नहीं हो रही। इसकी निगरानी की जा रही है।

अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी बिलासपुर से संबद्ध जिले के कॉलेजों में 4 मार्च से मुख्य परीक्षा शुरू हो चुकी है। इसके कारण सभी कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ समय से पहले जमा हो रही थी। कॉलेज कैंपस में छात्रों की भीड़ न जमा हो इससे बचाने के लिए प्रबंधन छात्रों के पहुंचने पर ही परीक्षा कक्ष में जाने अनुमति दे रहे हैं। क्योंकि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कोरोना वायरस को लेकर सभी यूनिवर्सिटी व कॉलेजों के प्रमुखों को पत्र जारी कर सावधानी बरतने कहा है। इस पत्र के मिलने के बाद जिले के कॉलेजों में जहां सर्वाधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचते हैं वहां विशेष निगरानी करने की बात कही गई है। विवि के कुलसचिव डॉ. सुधीर शर्मा ने सभी कॉलेजों को सतर्कता बरतने कहा है।

बड़ी संख्या में एकत्र न हों

28 दिन पूर्व यदि कुछ छात्र व कर्मचारी वायरस प्रभावित विदेश से देश में आए हैं। उनकी 14 दिनों तक निगरानी करें, संस्था में ऐसे छात्र जिनमें बुखार, खांसी व सांस लेने में तकलीफ दिखे उनकी तत्काल अस्पताल में जांच कराई जाए, कॉलेजों में हैंड क्लीनर, सेनेटाइजर की व्यवस्था व पानी की व्यवस्था पूरे समय होनी चाहिए, आदि बिंदुओं पर सावधानी बरतने कहा गया है।

बरती जा रही सावधानी

शासकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सक्सेना ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर सावधानी जा रही है। इस आशय का पत्र यूनिवर्सिटी से मिला है। इसके परिपालन में कॉलेज कैंपस में परीक्षा से पहले आने वाले छात्रों को एक जगह जमा होने से मना किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को हर तरह से जागरूक किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...