पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Balco Police Seized 94 Liters Of Liquor From 5 People

बालको पुलिस ने 5 लोगों से जब्त की 94 लीटर शराब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरबा| प्रदेश सरकार के अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान छेड़ने के साथ ही डीजीपी डीएम अवस्थी के थाना प्रभारियों पर कार्रवाई के निर्देश के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है।

रविवार को बालको थाना प्रभारी लखन पटेल के नेतृत्व में मुढ़धोवा गांव में पुलिस टीम ने छापा मारा। जहां नदी-नाला के किनारे भट्टी जलाकर कच्ची महुआ शराब बनाने वालों की धरपकड़ की गई। जिसमें अनुप बड़ा, अमन मिंज, चेतराम उर्फ देवरिया तिर्की, अरुण तिर्की व सिलबिना मिंज को पकड़कर उनके पास से कुल 94 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। वहीं मौके पर 50 घड़ा पासा नष्ट किया गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
खबरें और भी हैं...