पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Bike Driver Lying Unconscious On Roadside Admitted To Hospital

सड़क किनारे बेहोश पड़े बाइक चालक को सूबेदार ने अस्पताल में भर्ती कराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के बाइपास मार्ग रिंगरोड पर रिस्दी चौक से झगरहा मोड़ के बीच शुक्रवार शाम सड़क हादसे में बाइक चला रहा युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बेहोशी की हालत में पड़ा था।

रिंगरोड से गुजर रहे लोग उसे मृत समझकर मदद के लिए नहीं आ रहे थे। इस बीच हाईवे पेट्रोलिंग में चल रहे रोड सेफ्टी सेल के नोडल अधिकारी व सूबेदार भुवनेश्वर कश्यप की नजर पड़ी। वे मदद के लिए वहां पहुंचे। बाइक चालक जीवित था। सूबेदार ने उसे अपने वाहन में डालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल के सिर पर चोट लगी है। अस्पताल पहुंचने में देरी होती तो उसकी जान भी जा सकती थी। युवक के बेहोश होने के कारण हादसा कैसे हुआ यह पता नहीं चल सका है।

अस्पताल में भर्ती युवक।
खबरें और भी हैं...