बीएमएस ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
10 सूत्रीय मांग पत्र के समर्थन में बीएमएस से संबद्ध मजदूर संघ ने एचटीपीपी प्लांट के सामने आमसभा व प्रदर्शन किया। संगठन की 10 सूत्रीय मांगों में कैश लेस चिकित्सा, बिजली कर्मचारियों के पदों की पुर्नसंरचना, भू-विस्थापिता कर्मचारियों के वेतनमान में बढ़ोतरी, खाली पदों पर भर्ती के साथ ही पुरानी पेंशन पॉलिसी बहाल करने की मांग रखी गई। इस दौरान बीएमएस के प्रदेश महामंत्री आरएस जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते संगठन के लोग