- Hindi News
- National
- Jamnipali News Chhattisgarh News Brother Beaten With Stick Killed In Land Dispute Accused Arrested
जमीन विवाद में भाई को डंडे से पीटा, मौत, आरोपी गिरफ्तार
जमीन विवाद को लेकर एक ग्रामीण ने अपने ही भाई पर डंडे से हमला कर दिया था। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद घर लौटने पर उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पाली थाना क्षेत्र के चैतमा क्षेत्र की है। यहां रहने वाले बजरंग पटेल (52) का अपने भाई महावीर पटेल (54) के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। 24 फरवरी को महावीर बजरंग के घर की बाड़ी की ओर जा रहा था। इस दौरान बजरंग को लगा कि उसका भाई घर में चोरी के लिए जा रहा है। इस पर उसने भाई पर डंडे से वार कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल महावीर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल के बाद सिम्स रेफर किया गया था। 2 मार्च को अस्पताल से घर आया था। उसका यहां भी इलाज चल रहा था। जहां 11 मार्च को महावीर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी बजरंग को गिरफ्तार कर लिया है।