- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Brother In Law Beaten Brother In Law While Staying Apart From Sister Case Filed
बहन से अलग रह रहे जीजा को साले ने दोस्तों के साथ मिलकर पीटा, केस दर्ज
कोरबा| पाली थाना अंतर्गत सिल्ली निवासी विरेंद्र दास मजदूरी करता है। उसकी शादी 5 साल पहले बिलासपुर के मस्तूरी थाना अंतर्गत ग्राम बेद-परसदा निवासी युवती से हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण 3 साल पहले वह प|ी से अलग होकर रहने लगा। शुक्रवार शाम वह पाली से अपने घर जाने के लिए ऑटो में पोड़ी तक गया। इसके बाद वह पैदल घर जा रहा था। इस दौरान खारून नदी को पार करते ही पीछे से बाइक में उसका साला दीपक महंत दो साथियों के साथ पहुंचा। उसने बाइक से रास्ता रोककर गाली-गलौज की। फिर तीनों ने जीजा से मारपीट की। वीरेंद्र दास भाग कर जंगल में छिप गया। बाद में वह डर से सिल्ली न जाकर पाली में रिश्तेदार के यहां रात में रुका। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।