पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Case Registered Against Cseb Officer On The Pretext Of Hiring A Car

किराए पर कार लगाने के बहाने सीएसईबी अधिकारी से ठगी, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरबा| शहर के सीएसईबी काॅलोनी निवासी एडमोन तिक्री सीएसईबी प्लांट में अधिकारी है। उनके घर अक्टूबर 2017 में उड़ीसा से राजेश कुमार सिंह उनकी रिश्तेदार का मित्र बनकर पहुंचा था। उसने खुद को बीएसएनएल कंपनी में इंजीनियर बताते हुए तिर्की की कार बीएसएनएल उड़ीसा में अच्छे किराए पर लगवाने की बात कही। तिर्की उसके झांसे में आ गए। उन्होंने कार उसे दे दी। वह बीच-बीच में तिर्की से मिलता रहा। किराए की रकम पूछने पर कंपनी से एकमुश्त मिलने की बात कहता था। एक साल बाद भी जब रकम नहीं मिली तो तिर्की ने उसे कार वापस करने को कहा। तो उसने आना बंद कर दिया और मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। तिर्की के पतासाजी करने पर राजेश मूलत: यूपी के बलिया जिला अंतर्गत सुखपुरा थाना के कुम्महैला गांव का होने का पता चला। तिर्की ने ठगी की लिखित शिकायत पुलिस से की। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं...