चंद्रा समाज ने वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान
होली मिलन समारोह में उपस्थित समाज की महिलाएं
कोरबा| चंद्रनाहू चंद्रा समाज कोरबा परिक्षेत्र का होली मिलन समारोह साईं मंगलम बालको में आयोजित हुई। पहले सत्र में समाज की वरिष्ठ महिलाओं का अध्यक्ष पुष्पा नारायण चंद्रा ने सम्मान किया। दूसरे सत्र में कृष्ण कुमार चंद्रा ने अपनी रचनाओं से समाज में एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन माधुरी केशव चंद्रा, राकेश कुमार चंद्रा व आभार सचिव निर्मल चंद्रा ने जताया। इस मौके पर लता चंद्रा, शकुंतला चंद्रा, प्रमिला चंद्रा, देव कुमारी, दिप्ती चंद्रा, रश्मि निर्मल चंद्रा, रश्मि कमलेश चंद्रा समेत अन्य मौजूद थे।