- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Children Played Holi In Private And Government Schools
निजी और सरकारी स्कूलों में बच्चों ने जमकर खेली होली
_photocaption_बैकुंठपुर| होली पर्व की तैयारियों को लेकर पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीदारी की रौनक बनी रही। रंग, पिचकारी व मिठाई की दुकानों पर खरीदारी ने जोर पकड़ लिया। छोटे बच्चे अपने पसंद की पिचकारी व रंग खरीदने के लिए मम्मी पापा के साथ खरीदारी करते नजर आए। इसमें कई रूपों में मुखौटे बच्चों के लिए आकर्षण बन हुए हैं। इधर शहर में निजी व सरकारी स्कूल में बच्चों ने होली का धमाल मचाया। बच्चों ने रंग उड़ेलकर होली खेली। लिटिल मिलेनियम प्ले स्कूल भाड़ी में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। बच्चों ने खूब मस्ती की।*photocaption*