- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Cm Said In Lokvani Women Groups Will Get Priority In Purchasing Goods
लोकवाणी में सीएम ने कहा- सामान खरीदी में महिला समूहों को मिलेगी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी में कहा कि महिला स्वसहायता समूह के निर्मित सामग्री के वितरण के लिए जिला प्रशासन पूर्ण सहयोग करेगा। सरकार के विभिन्न संस्थाओं, स्कूल, छात्रावास या अन्य शासकीय विभागों में जरूरत के अनुसार खरीदी में ऐसे समूहों को पूरी प्राथमिकता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दुकान सब्बो सामान के नवाचार से ग्रामीण महिलाओं को समृद्धि और खुशहाली का नया रास्ता मिला है। मैं पूरे प्रदेश में कार्यरत हजारों महिला स्वसहायता समूह से जुड़ी लाखों महिलाओं को सेल्यूट करता हूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री की लोकवाणी महिलाओं को बराबरी के अवसर विषय पर केंद्रित था। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के बिना इस संसार की कल्पना नहीं की जा सकती। कहा कि छत्तीसगढ़ में स्त्री-पुरुष अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। 21 वीं सदी में महिलाओं के आगे बढ़ने के रास्ते में बाधाओं के बारे में उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में महिलाओं ने पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया था। कलेक्टर किरण कौशल ने मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का ग्राम कुरूडीह के ग्रामीणों के साथ सुनी।