- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Controversy Among Women Filling Water From Tap Counter Case Filed
नल से पानी भरने में महिलाओं में विवाद, काउंटर केस दर्ज
कोरबा| लेमरू थाना अंतर्गत सतरेंगा गांव के भाटगांव बसाहट निवासी कौशिल्या बाई रोहिदास व कौशिल्या बाई पनिका मंगलवार को मोहल्ला में लगे नल में पानी भर रहीं थी। इसी दौरान वे दोनों किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगीं। दोनों महिलाओं के परिवार के लोगों ने भी आपस में मारपीट की। मामले में रिपोर्ट लिखाई। कौशिल्या के पति राम सिंह के मुताबिक नल में भरने के दौरान झगड़ा होने से मना किया तो कौशिल्या के पति मोहन ने उसके घर आकर मारपीट की। मोहन ने कौशिल्या व उसके पति के खिलाफ की रिपोर्ट में उसकी प|ी को दंपती द्वारा घर में घुसकर मारपीट और प्रताड़ित करना बताया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है।