- Hindi News
- National
- Kusmunda News Chhattisgarh News Convenience Will Be Provided By Hardibazar Tehsil Kanwar
हरदीबाजार तहसील बनने से मिलेगी सुविधा: कंवर
उप तहसील हरदीबाजार को तहसील बनाने की घोषणा हो चुकी है। बजट में इसका प्रावधान भी किया गया है। विधायक पुरुषोत्तम कंवर के प्रयासों से यह संभव हुआ है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने विधायक का स्वागत किया। पहले हरदीबाजार पाली तहसील में आता था। इसी तरह पुलिस चौकी को भी थाने का दर्जा मिल जाएगा। पहले यह कुसमुंडा थाने में शामिल था। हरदीबाजार में पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास व मुड़ापार में हाईस्कूल का उन्नयन भी शामिल है। इस दौरान दयाराम कंवर, इंद्रपाल कंवर, रामशरण कंवर, रमेश अहीर, चंद्रहास राठौर, पुष्पेंन्द्र शुक्ला, युवराज सिंह तंवर, कांति मधुकर, गणेश राम जगत समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।