- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Corona Effect Ban On Biometric Attendance In Coal Companies
कोरोना का असर: कोल कंपनियों में बायोमैट्रिक हाजिरी पर लगी रोक
पहले की तरह रजिस्टर में दर्ज होगी उपस्थिति
जब तक खदानों में बायोमैट्रिक हाजरी बंद रहेगी। तब तक कर्मचारियों की हाजिरी पहले की तरह रजिस्टर में दर्ज की जाएगी। कोल इंडिया में 2 लाख 80 हजार अधिकारी कर्मचारी हैं। जो खदानों के अलावा कोयला कंपनियों के दफ्तरों में सेवारत हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में ठेका कर्मचारी भी नियोजित हैं। जिनकी हाजिरी बायोमैट्रिक तरीके से होती है। जिले में 15 हजार से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी हैं।
कोरबा| कोरोना वायरस (कोविड-19) को लेकर पूरे देश में भी अलर्ट है। सरकार ने इसके लिए उच्च स्तर पर एहतियात बरतने के निर्देश प्रशासन व अन्य संस्थानों को दिए हैं। इसी कड़ी में अब कोल इंडिया ने भी कोयला खदानों और दफ्तरों में बायाेमैट्रिक हाजिरी लेने पर रोक लगा दी है।
कोराेना वायरस के संभावित संक्रमण से बचने के लिए प्रबंधन ने बायाेमैट्रिक हाजरी पर 31 मार्च तक के लिए रोक लगाई है। कोल इंडिया के जीएम (एमपी एंड आईआर) की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से कोल इंडिया और इसके सहायक कंपनियों में बायोमैट्रिक हाजरी पर रोक लगाने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। कोल इंडिया प्रबंधन की ओर से इसका सर्कुलर भी सभी कंपनियों को जारी कर दिया गया है। कोरोना के संक्रमण की आशंका से बायोमैट्रिक हाजिरी पर रोक लगाने की मांग की जा रही थी।