पोड़ी मार्ग पर टाटी नाला में आए बाढ़ के कारण पुल किनारे सुरंग बन गया है। इससे दुर्घटना की आशंका है। भारी वाहनों के गुजरने पर बाइक चालक सड़क किनारे से आवाजाही करते हैं।
रात के समय कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। चार दिन पहले ही तेज बारिश से टाटी नाला व गुंजन नाला में बाढ़ आ गया था। पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। इसकी वजह से घंटो आवाजाही बंद रही। बाढ़ के कारण एप्रोच की सड़क में कटाव हुआ। जिसके कारण बड़ा गड्ढा हो गया है। कई बाइक व साइकिल सवार इसमें गिरकर घायल हो गए हैं। इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दी गई है।