- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Decision Bjp Will Join Katghora Mandal Chakkajam
निर्णय: भाजपा कटघोरा मंडल चक्काजाम में शामिल होगी
बैठक में पदाधिकारियों ने लिया निर्णय
कटघोरा| भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा की बैठक शनिवार को हुई। जिसमें मंडल पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ पार्टी के वरिष्ठ लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कोरबा स्थित भाजपा कार्यालय में 15 मार्च को आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने कहा गया है। वहीं छुरी स्थित बस स्टैंड में 17 मार्च को घोषित धरना प्रदर्शन व चक्काजाम में शामिल होकर सफल बनाने कहा है।
बैठक में मंडल अध्यक्ष धनु प्रसाद दुबे, नगर पालिका उपाध्यक्ष बजरंग लाल पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, पार्षद शरद गोयल, अर्चना, ममता अग्रवाल, मुरली साहू, शैल आर्मो, आत्मानारायण पटेल, भाजयुमो उपाध्यक्ष समजीत सिंग समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।