पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News District Members And Sarpanches Demand Removal Of District Ceo

जनपद सीईओ को हटाने जनपद सदस्यों और सरपंचों ने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरबा| जनपद पंचायत कोरबा के सीईओ को हटाने की मांग को लेकर जनपद सदस्य व सरपंचों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। उनका आरोप है कि उन पर पंचायतों में काम कराने से पहले राशि निकालने का दबाव बनाया जाता है। पंचायतों में विकास कार्य कराने में भेदभाव किया जा रहा है। सीईओ की कार्यशैली व दुर्व्यवहार से सरपंच ही नहीं बल्कि कर्मचारी भी परेशान हैं। उनके भेदभाव के रवैये से योजनाओं का सही ढंग से लाभ नहीं मिल रहा है। ज्ञापन में जनपद सदस्य रविशंकर राठिया, संतोष लकड़ा, सरपंच ओमप्रकाश कंवर, रामकुमारी, कवित्री बाई, रामेश्वरी समेत सोलवा व अन्य ग्राम पंचायतों के सरपंचों के हस्ताक्षर हैं।
खबरें और भी हैं...