पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Drug Association Said Sell Mask Sanitizer At Fixed Price

दवा संघ ने कहा- निर्धारित कीमत पर ही मास्क-सेनेटाइजर बेचें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के दहशत के बीच शहर के प्रमुख दवा दुकानों में मास्क व सेनेटाइजर की कालाबाजारी चल रही है। दैनिक भास्कर ने पड़ताल करके इसका खुलासा किया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधीन औषधि प्रशासन नियंत्रक विभाग ने शहर में दवा विक्रेता संघ को पत्र भेजकर सभी दवा कारोबारियों को निर्धारित कीमत में ग्राहकों को मास्क-सेनेटाइजर बेचने का निर्देश जारी किया है। सहायक औषधी नियंत्रक भीष्म सिंह ने बताया कि ग्राहकों को दवा कारोबारी यदि निर्धारित प्रिंट रेट से ज्यादा में मास्क व सेनेटाइजर बेचेंगे तो वे बिल के साथ शिकायत करें मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...