पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Encouraged By Honoring Mother Power Across The District

जिलेभर में मातृ शक्ति को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर जगह-जगह महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम, खेल व अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। इन कार्यक्रमों में विजेता महिलाओं को पुरस्कृत और सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य व पुलिस समेत विभिन्न विभाग ने कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सबसे अधिक काम महिलाएं ही करती हैं। महिलाएं यदि जागरूक रहेंगी तो क्षेत्र में शराब बंदी होगी। नशे से जितना नुकसान है उतना किसी चीज में नहीं है।

यह बात रामपुर विधायक व पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने रविवार को ग्राम पंचायत रजगामार के वार्ड 11 में सीसी रोड के लोकार्पण व रावणभांठा में पचरीयुक्त छठ घाट के भूमिपूजन कार्यक्रम में कही। इस मौके पर बाउंड्रीवाल का भी भूमिपूजन किया गया। महिला दिवस पर विधायक कंवर ने महिलाओं को लड्डू बांटकर बधाई दी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनिल चौरसिया, सरपंच रमूला राठिया, पूर्व उप सरपंच व वार्ड क्रमांक की पंच पूनम चौरसिया, राधा बाई केंवट, कौशल चौरसिया, अरुण जांगड़े, विनय पांडे, अर्चना चौहान, सीता चौहान, पुष्पा राठाैर, बुधवारा महंत, उर्मिला केंवट, दरस केंवट, सुखराम, गोपाल साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की दी ट्रेनिंग

कोरबा| छत्तीसगढ़ मार्शल आर्ट व किक बॉक्सिंग एकेडमी में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं व बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। इसमें स्कूल के साथ कॉलेज की छात्राएं भी शामिल हुईं। पूजा पांडे, अंजली कुर्रे, रंजना तिर्की ने स्वयं की सुरक्षा के बारे में बताया। साथ ही इसका प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव तारकेश मिश्रा, दिव्या अग्रवाल, अंकिता मोदी, श्वेता अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल, मनीषा साहू समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

चाकाबुड़ा में किया महिलाओं का सम्मान

बांकीमोंगरा| ग्राम चाकाबुड़ा के सामुदायिक भवन में रविवार को विशेष सभा आयोजित कर महिलाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर गोठन प्रबंधन समिति का गठन किया गया। महिलाओं को श्रीफल, पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच पवन सिंह कमरो, उप सरपंच जितेन्द्र जोशी, दिलीप कुमार नेताम, तामेश्वर श्रीवास आदि उपस्थित थे।


आयोजन: खुद को असहाय नहीं समझें, समस्या सामने आने पर पुलिस को सूचना देकर लें सहयोग

कोरबा| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसपी जितेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में डीएसपी मुख्यालय रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में कोरबा पुलिस ने सर्वमंगला चौक के पास वृद्धा आश्रम में मातृत्व शक्ति का सम्मान किया।

इस दौरान उन्होंने वृद्ध महिलाओं को साड़ी, कपड़े व बर्तन बांटे। एसपी मीणा ने वृद्धजन से मुलाकात करते हुए कहा कि जीवन के इस पड़ाव में वे खुद को असहाय न समझें। किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर वे किसी भी समय पुलिस से संपर्क करें, उन्हें जरूरी सहयोग किया जाएगा। डीएसपी करियारे ने कहा कि कुष्ठ आज असाध्य रोग नहीं रहा। नियमित जांच और इलाज से इस रोग से छुटकारा पाया जा सकता है।

कुर्सी दौड़ में मछिन्द्रो और गिलास गिराओ स्पर्धा में मंगलबाई रहीं प्रथम, किया गया पुरस्कृत

कोरबा| प्राइमरी स्कूल भठगांव में महिला दिवस पर छात्र-छात्राओं की माताओं व स्व सहायता समूह से जुड़ीं महिलाओं का सम्मान किया गया। साथ ही महिलाओं की बॉल से गिलास गिराओ व कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुर्सी दौड़ स्पर्धा में प्रथम मछिन्द्रो बाई, द्वितीय समल बाई व तृतीय संगीता बाई रहीं। गिलास गिराओ स्पर्धा में मंगलाई बाई, जमुना बाई व सावित्री बाई को पुरस्कृत किया गया। हेडमास्टर नोहर चंद्रा ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। इसके लिए शिक्षा जरूरी है।

मुफ्त सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप फॉर वुमन इम्पावरमेंट का आयोजन

भास्कर न्यूज|कोरबा

छत्तीसगढ़ किक बॉॅक्सिंग एसोसिएशन की तरफ से छत्तीसगढ़ मार्शल आर्ट व किक बॉक्सिंग एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

इस दौरान मुफ्त आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप फ़ॉर वुमन इम्पावरमेंट का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के महासचिव व सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट तारकेश मिश्रा ने बताया कि वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं व महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है। इस शिविर में दिव्या अग्रवाल, अंकिता मोदी, श्वेता अग्रवाल, पल्लवी, मनीषा साहू, नेहा चौधरी, ममता शुक्ला, संगीता प्रसाद, मीना सोनी, छोटी लहरे, काजल चौधरी, वर्षा दुबे, दीपिका सिंह, आरएस बुंदेला, रिंकी विश्वास, श्रेया शुक्ला, अदिति सिंह, स्नेहा बांधेकर, रमनदीप कौर, जिज्ञासा, पूनम साहू ने हिस्सा लिया। एकेडमी के कोच जुनैद आलम, अशोक साहू, प्रभात साहू, रमेश साहू ने प्रशिक्षण में सहयोग किया।

नवनिर्वाचित महिलाओं का किया सम्मान

अस्पताल में पुलिस परिवार की 130 महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग की

सह अस्तित्व मानव सेवा संस्थान ने किया शिक्षाविदों को सम्मानित

पार्षद चौहान ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित


अायोजन: बीएमएस के नेतृत्व में महिला दिवस पर निकाली रैली

महिलाएं जागरूक होंगी तो गांव में होगी शराब बंदी: कंवर

महिलाएं अपने दायित्व व कार्य करने की शैली को रुचिकर बनाएं : लकड़ा

सराईसिंगार में महिलाओं काे शाॅल और श्रीफल देकर किया सम्मानित


सीडब्लूएस गेवरा की महिलाओं ने रैली निकाल कर दिया जागरूकता का संदेश

कन्नौजिया राठौर समाज ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

ट्रेनिंग में भाग लेती युवतियां

हरदीबाजार| ग्राम रलिया में नवनिर्वाचित महिला पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान रविवार को किया गया। जनपद सदस्य प्रभा राय सिंह तंवर, सरपंच बेबी कुमारी तंवर समेत गांव के विकास से जुड़ी महिलाओं को मंच देकर सम्मानित किया गया।

स्क्रीनिंग कैंप में मौजूद पुलिस अफसर व अन्य।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।

गिलास गिराओ स्पर्धा में प्रतिभा दिखातीं महिलाएं।

कोरबा| पार्षद लोकेश चौहान ने बालको क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक व स्वच्छता मित्र, वार्ड की महिला कमांडो समेत 50 महिलाओं का सम्मान शाल, श्रीफल व गिफ्ट भेंटकर किया। इस मौके पर सम्मानित होने वाली महिलाओं के साथ अधिवक्ता सुरेश शर्मा, जितेन्द्र महंत, मनीष गढ़वाल, बाबा यादव, मदन श्रीवास, सुरेश, विमला बाई, संतोषी यादव, लक्ष्मी, मनकी बाई गढ़वाल आदि उपस्थित थे।


_photocaption_कोरबा| महिला दिवस पर भारतीय मजदूर संघ ने रैली निकाली और महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। कुसमुंडा मे आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम जायसवाल व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।*photocaption*

महिला दिवस पर कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य लोग।

कोरबा| रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में पुलिस विभाग की महिला कर्मियों व पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए कैंसर अवेयरनेस एंड स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया गया। इसमें महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्तन एवं बच्चेदानी के कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। कैंप में 130 महिलाओं ने परीक्षण कराया। इस कैंप का आयोजन फेडरेशन ऑफ ओबसेट्रिक्स एंड गायनाकोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया और कोरबा ओबसेट्रिक्स एंड गायनाकोलॉजिकल सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

बालकोनगर| घर की रसोई से लेकर परिवार के हर सदस्य की जरूरतों की पूर्ति करने की जिम्मेदारी बखूबी संभालने की वजह से गृहलक्ष्मी के नाम से भी महिलाओं को पुकारा जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सह अस्तित्व मानव सेवा संस्थान ने सिविक सेंटर डांस प्लेनेट में शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया। बैडमिंटन व शूटिंग के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकीं बालको की मनीषी सिंह व श्रुति यादव समेत संस्थान की ओर से कोमल माथुर ने सभी महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर शाइली श्रीवास्तव, सिंधु कुमार, बिपाशा भट्‌टाचार्य, डॉ. ऋचा त्रिपाठी, पूर्णिमा पुरैना, पूर्णिमा यादव, डॉ. पूजा शर्मा, मोनिका यादव, चंदना पटनायक, कीर्ति लखेरा, शुभांजलि मिंज शामिल थीं।

कार्यक्रम में विधायक कंवर के साथ पंचायत प्रतिनिधि

कार्यक्रम में मौजूद बालिकाएं और महिलाएं।

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची महिलाएं।

हरदीबाजार| ग्राम सराईसिंगार के पंचायत भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसमें नव निर्वाचित सरपंच, पंच व गांव के विकास कार्यों के लिए तत्पर रहने वाली महिलाओं का सम्मान श्रीफल भेंट कर किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में सरपंच निशुराज, उप सरपंच फिरोज खान, सचिव गिरवर यादव, शिवकुमारी, राजकुमारी गोड़, गौरीबाई, अनुसुइया, शालिनी कलिहारी, चंपा बाई, सजन बाई, बीना बाई, त्रिवेणी बाई, विमला श्रीवास शामिल थीं। इस मौके पर बजरंग यादव, पंकज, ध्रुवा, कृष्णकुमार राठौर, पंचूराम, भानू, लक्ष्मी बंजारे, राजेश नामदेव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

कटघोरा| महिलाओं की भूमिका, उनकी जिम्मेदारी व कार्य करने की रुचिपूर्ण शैली से ही अलग-अलग क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। आगे भी महिलाएं किसी भी कार्य को करें तो उसे मन लगाकर पूरा करने की कोशिश करें। यह बात कृषि विज्ञान केन्द्र सुतर्रा में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम में डाइट की प्रभारी प्राचार्य एचएस लकड़ा ने महिलाओं से कही। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. आरके महोबिया ने महिलाओं की भूमिका, प्रयास और पोषण पर जानकारी दी। नवोदय स्कूल छुरी की पीजीटी एनिमा लकड़ा व अन्य शिक्षकों ने भी प्रोत्साहित किया। प्रक्षेत्र प्रबंधक अनामिका सोनित ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जानकारियां दी। कार्यक्रम में 75 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व शिक्षिका शामिल हुईं। जिन्हें महिला सम्मान, पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधा भेंट किया गया।

महिला दिवस पर केक काटकर खुशियां मनातीं महिलाएं

विश्व महिला दिवस पर रैली में शामिल महिला कामगार।

कोरबा| महिला दिवस पर कन्नौजिया राठौर नव चेतना समिति की ओर से कांशीनगर के ललिता राठौर के निवास पर कार्यक्रम हुआ। समिति के अध्यक्ष अंचला राठौर ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए समाज के विकास के लिए महिलाओं को भागीदारी निभाने कहा। समाज के बच्चों के स्किल डेवलपमेंट के लिए क्लास लगाने योजना बनाई गई। इस मौके पर उपाध्यक्ष गीतिका राठौर, सचिव पुष्पा साहू, कोषाध्यक्ष रेखा राठौर, पायल राठौर समेत समाज की अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

शक्तिनगर| अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेंट्रल वर्कशॉप गेवरा में महिला कर्मचारियों ने रैली निकाली और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रबंधन के अधिकारी व जेसीसी मेंबर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वर्कशॉप में यहां महिला कर्मचारी बड़ी संख्या में हैं। जो विभिन्न विभागों में काम कर रही हैं।
खबरें और भी हैं...