- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News English Medium Studies Will Start In Pump House High School
पंप हाउस हाई स्कूल में शुरू होगी इंग्लिश मीडियम पढ़ाई
कोरबा| शहर के शासकीय हाई स्कूल पम्प हाउस को आगामी सत्र से अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई के लिए तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर किरण कौशल ने स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। काम की धीमी गति से नाराजगी जताई। स्कूल में पुस्तकालय, प्रयोगशाला व टायलेट का निर्माण भी कराया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि राज्य शासन ने जिलों में कम से कम एक सर्वसुविधायुक्त उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम का सरकारी स्कूल शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इन स्कूलों में निजी पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर शिक्षण सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्कूलों में पूरी पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में होगी।