पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dipka News Chhattisgarh News Event Married Woman Set Fire To Death By Pouring Oil

घटना: विवाहिता ने तेल डालकर लगाई आग मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवरीनारायण| नवविवाहिता ने मिट्टी तेल डाल खुद पर आग लगा ली। जिससे वो 90 प्रतिशत जल गई। बचाने के प्रयास में उसे बिलासपुर ले जाया जा रहा था। इस दौरान सलखन से निकलते ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम सलखन का है। मामला संदिग्ध है। नवविवाहिता होने के कारण पुलिस ने तहसीलदार की उपस्थिति में पीएम कराया है। पुलिस के अनुसार मनीष की शादी गिनडोला बलौदाबाजार की मालती तिवारी से हुई थी। मालती की मां और पिता नहीं हैं। उसके भाई नरेंद्र तिवारी ने पुलिस को बताया है कि दोनों की शादी मंदिर में हुई थी।

11 मार्च बुधवार शाम लगभग 4:30 बजे घर में मनीष तथा भैया व भाभी घर में ही थे। इस दौरान मालती ने बाथरूम में दरवाजा बंद कर अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली।
खबरें और भी हैं...