पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Federation Discussed With Revenue Minister Regarding Demands

मांगों को लेकर फेडरेशन ने की राजस्व मंत्री से चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संगठन का चरणबद्ध आंदोलन जारी

फेडरेशन चरणबद्ध आंदोलन के तहत 20 मार्च से 24 मार्च तक कर्मचारी परिवार, भू-विस्थापित, ठेका कर्मचारियों के साथ रैली प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगा। संगठन की बैठक के बाद आंदोलन में बदलाव किया गया है। जिसके अनुसार अब 4 अप्रैल को कंपनी मुख्यालय रायपुर में सामूहिक मुंडन आंदोलन होगा। इसी दिन सभी बिजली प्लांटों के समक्ष धरना प्रदर्शन सामूहिक मुंडन कार्यक्रम संगठन ने रखा है।

कोरबा| बिजली कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ-फेडरेशन-1 एक माह से चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। कर्मचारियों की मांगों के सिलसिला में फेडरेशन के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष रामकुमार पटेल व प्रदेश महामंत्री आरसी चेट्‌टी ने प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मिलकर बिजली कर्मचारियों की समस्याएं और मांगों को बताते हुए आंदोलन की भी जानकारी दी। चेट्‌टी ने बताया कि प्रबंधन के रवैये से कर्मचारियों में नाराजगी है। इसलिए आंदोलन की नौबत आ गई है, राजस्व मंत्री की ओर से आश्वस्त किया गया है कि अगर मांगों पर प्रबंधन कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेगा तो वे इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे और बिजली कर्मचारियों की समस्याएं दूर करने की कोशिश की जाएगी। मंत्री से चर्चा के दौरान प्रतिनिधि मंडल में संगठन के बीसी नामदेव, मनोज वर्मा, पार्षद सुनील पटेल, विजय पटनायक, घनश्याम साहू, पवनदस,सतीश वर्मा,राकेश घिरही, कृष्ण कुमार साहू, भुवनेश्वर कोठारी व अन्य उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...