पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Federation Movement Continues Maintenance Work Of Units In Plants Affected

फेडरेशन का आंदोलन जारी, प्लांटों में इकाइयों का मेंटेनेंस कार्य प्रभावित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फेडरेशन -1 के नेतृत्व में आईटीआई कर्मचारियों के चल रहे वर्क टू रूल आंदोलन के चलते 18 वें दिन भी प्लांटों में कामकाज प्रभावित रहा। फेडरेशन का दावा है कि उनके आंदोलन के चलते ही एचटीपीपी में इकाई क्रमांक 2 शटडाउन में मेंटेनेंस कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहा। यूनिट को बन्द हुए 2 दिन हो गए, लेकिन कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया। मेंटेनेंस के साथ ही प्लांट में ऑपरेशन के कार्य भी प्रभावित हैं। प्रदेश महासचिव आरसी चेट्टी ने कहा कि अधिकारी अपने उच्चाधिकारियों के दबाव में खुद को पहले अटेंडेंट कार्य करते थे, वह अभी स्वयं कर रहे हैं। प्लांटों में सहायक के 1200 पद खाली हैं। जबकि इस पद पर 200 से कम कर्मचारी हैं। इससे परेशानी हो रही है। शुक्रवार को भी संगठन के सदस्यों ने एचटीपीपी के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान आर के पटेल, सतीश वर्मा, बीसी नामदेव, चैतन्य वर्मा, राकेश वैष्णव, रामेश्वर सूर्यवंशी, मनोज साहू, संजय साहू, क्रांति पटेल व अन्य उपस्थित थे। फेडरेशन ने बिजली कंपनी के एमडी के दौरे के दौरान उनसे मिलकर कर्मचारियों की मांगों को रखने की बात कही है।

एमडी बनने के बाद बिजौरा का यह पहला दौरा है

बिजली कंपनी के नए एमडी एनके बिजौरा उत्पादन कंपनी के एमडी बनने के बाद पहली बार दौरे पर आ रहे हैं। शुक्रवार रात तक वे कोरबा पहुंचेंगे। शनिवार को डीएसपीएम प्लांट व राखड़ डैम, कोरबा पूर्व प्लांट का निरीक्षण करेंगे। 15 को एचटीपीपी ऐश डायक, एचटीपीपी का दौरा होगा। 16 को एचटीपीपी का दौरा और अधिकारियों की बैठक लेंगे।
खबरें और भी हैं...