- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Fir Lodged In Dispute Between Two Groups Of Youth
युवकों के दो ग्रुप में विवाद मारपीट पर एफआईआर दर्ज
दर्री थाना अंतर्गत नीलगीरी बस्ती में शनिवार शाम युवकों के दो ग्रुप के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। एक पक्ष से राहुल सिंह ने बताया कि वह घर के पास योगेश व गुलाब से बात कर रहा था। वह दोनों नशे में थे जो किसी बात पर गाली देने लगे। मना करने पर धमकी देते हुए साथी गोलू अली, धन्नु लहरे, अमन लहरे को बुलाकर मारपीट की। योगेश ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह दोस्त धन्नु बघेल, गुलाब सारथी के साथ मोहल्ला में घूम रहा था। तब राहुल धन्नु के गूंगा होने का मजाक उड़ा रहा था। मना करने पर उसने गाली दी। इस दौरान उसकी ओर से अजीत सिंह और उसकी मां आ गईं। जिन्होंने मारपीट की। पुलिस ने मामले में काउंटर केस दर्ज कर लिया है।