- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Former Sarpanch Arrested In Check Bounce Case
चेक बाउंस के मामले में पूर्व सरपंच गिरफ्तार
चैतमा| पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत मानिकपुर के पूर्व सरपंच जयसिंह आयाम (43) ने पिछले साल ग्राम पंचायत का निर्माण कार्य कराने के लिए पाली निवासी विनय सोनकर से सामान उधार लिया था। इसके भुगतान के लिए दिया चेक बाउंस हो गया था। मामले में जयसिंह के खिलाफ चेक बाउंस का मामला दर्ज किया था। इसके बाद से जयसिंह फरार चल रहा था। जेएमएफसी कोर्ट पाली के मुख्य न्यायाधीश प्रथम श्रेणी भगवान दास ने जयसिंह के नाम से गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। चैतमा चौकी प्रभारी रफीक खान के नेतृत्व में पुलिस टीम जयसिंह की खोजबीन कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया। जहां से उसे कटघोरा जेल भेज दिया गया। आरोपी पूर्व सरपंच जयसिंह के खिलाफ ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण की रकम में गड़बड़ी करने समेत अन्य शिकायत भी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है।