पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोरी के मामले में गिरोह की यूपी बिहार में मिली लोकेशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरबा| पाली व कटघोरा में एक रात में 4 मोबाइल दुकान में सब्बल से शटर उठाकर चोरी करने वाले प्रोफेशनल गिरोह का लोकेशन पुलिस की साइबर सेल ने ढूंढ निकाला है। इसके आधार पर पुलिस की एक टीम यूपी-बिहार में है। पुलिस को घटना में गिरोह द्वारा प्रयुक्त कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से सुराग मिला। इसके आधार पर मोबाइल नंबर मिला। जिसे ट्रेस करते हुए पुलिस ने गिरोह की जानकारी जुटाई। उक्त गिरोह जिले में वारदात के बाद यूपी-बिहार गया था। जहां से दोबारा वारदात करने निकला है। लगातार लोकेशन बदलने के कारण अब तक पुलिस टीम की पकड़ में नहीं आए हैं।
खबरें और भी हैं...