- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News God Does Not Disappoint Devotees Pt Ramakant
भगवान भक्तों को निराश नहीं करते : पं. रमाकांत
हरदीबाजार| भगवान के प्रति जो कोई आस्था रखता है और सच्ची भक्ति करता है। उसे प्रभु कभी निराश नहीं करते। जीवित ही नहीं निर्जीव वस्तुओं में भी समय आने पर भगवान नजर आने लगते हैं। यह बात व्यासपीठ से पं. रमाकांत महाराज ने कथा के दौरान कही।
वे हरदीबाजार में श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा में भक्त प्रहलाद की कथा सुना रहे थे। भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए भगवान ने निर्जीव खंभे से अवतार लेकर हिरण्य कश्यप का अंत किया था। कथा के दौरान जयसिंह राठौर, सुभद्रा राठौर, बिंदुलता राठौर, जगजीवन सिंह, परमेश्वर, राकेश, राजेश, निलेन्द्र, गजेन्द्र, नरेन्द्र, अविरेन्द्र, अनिरुद्ध, डिकेश्वर, शुभम समेत बड़ी संख्या में श्रोता श्रद्धालु उपस्थित थे। कथा का आयोजन महावीर राठौर के निवास पर चल रहा है, समापन 10 मार्च को होगा।