पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Gulmohar Karanj And Neem Saplings Will Be Planted Along The Road In Tree Plantation Campaign

पौधारोपण अभियान में रोड किनारे लगेंगे गुलमोहर करंज और नीम के पौधे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरबा| जिले में वृहद पौधारोपण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार पौधारोपण अभियान के तहत नीम, करंज, गुलमोहर के पौधे रोपे जाएंगे। पौधों को खाली भूमि के साथ-साथ सड़कों के आसपास भी लगाया जाएगा। कलेक्टर किरण कौशल ने पौधारोपण के लिए पर्याप्त संख्या में पौधे तैयार करने के लिए वनविभाग तथा उद्यानिकी विभाग की तैयारियां समय पर पूरे करने को कहा। उन्होंने पौधारोपण के लिए वनविभाग से सजावटी पौधों की जानकारी मांगी। अप्रैल से मई तक गड्ढे तैयार करने तथा जून में पौधारोपण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उद्यानिकी विभाग के अधिकारी ने कहा कि लक्ष्यानुसार पौधों का रोपण किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...