पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Hot Market And Urban Slum Patients Will Get Treatment Card

हाट-बाजार और शहरी स्लम के मरीजों को मिलेंगे ट्रीटमेंट कार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरबा| जिले में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के तहत इलाज कराने वाले मरीजों को अब ट्रीटमेंट कार्ड भी दिए जाएंगे। इन छोटी पुस्तिका नुमा ट्रीटमेंट कार्डों पर मरीज के रोग की पूरी हिस्ट्री और दिए गए इलाज की जानकारी रहेगी। मरीजों को अगली बार इलाज कराने आते समय इस कार्ड को साथ लेकर आना होगा। कलेक्टर किरण कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना और शहरी क्षेत्रों की मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना सहित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की मैदानी स्तर पर प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा की। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अधिकारी शामिल रहे।

कलेक्टर ने हाट-बाजार क्लीनिक योजना और शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत इलाज कराने वाले मरीजों की मॉनीटरिंग के लिये साफ्टवेयर तैयार कराने कहा है। इस साफ्टवेयर में मरीजों की पूरी जानकारी और दिए गए इलाज-दवाओं की एंट्री होगी।
खबरें और भी हैं...