- Hindi News
- National
- Katghora News Chhattisgarh News Information About Legal Literacy Given To Women
महिलाओं को दी गई विधिक साक्षरता की जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को महिलाओं को विधिक साक्षरता की जानकारी देने कार्यक्रम किया गया। इसमें व्यवहार न्यायालय कटघोरा की न्यायाधीश कुमारी डाली ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित थीं। उन्होंने घरेलू हिंसा, महिलाओं का अधिकार क्षेत्र, महिला समूह उद्योग व विकास संबंधित जानकारी, महिला सशक्तिकरण, महिला उत्पीड़न संबंधित जानकारी, विधिक सेवा विषय पर विस्तार से महिलाओं को जानकारी देते हुए जागरूक रहने कहा। इस अवसर पर पीएलवी रविशंकर, विजय लक्ष्मी, आरती मंगेशकर, रवि सोनी, प्यारेलाल, तलवार सिंह, महिला समूह की अध्यक्ष रमा साहू समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व अन्य सदस्य।