पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Kamla Forest Godavari Construction Urmila Sanitation Preeti Bal Vikas And President Of Ganraj Agriculture Elected

कमला वन, गोदावरी निर्माण, उर्मिला स्वच्छता, प्रीति बाल विकास और गणराज कृषि के सभापति निर्वाचित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला पंचायत की 8 स्थायी समितियों के चुनाव में भी खेमेबाजी सामने आई। गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में 12 सदस्यों के बीच से समितियों के सभापति का चुनाव हुआ। पहली बार 5 के स्थान पर 8 समितियों का गठन करने से भाजपा और निर्दलीय सदस्यों को भी सभापति बनने का मौका मिला है। विभागों को लेकर आपसी खींचतान चलती रही, लेकिन कांग्रेस के सभी सदस्यों को सभापति का पद मिलने से चुनाव की नौबत नहीं आई। भाजपा समर्थित सदस्य व पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर व जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हार चुकीं रामेश्वरी जगत को सभापति का पद नहीं मिल पाया है।

जिला पंचायत में सामान्य प्रशासन समिति के अध्यक्ष पदेन जिपं अध्यक्ष होते हैं। इसी तरह शिक्षा समिति के अध्यक्ष पदेन जिला पंचायत उपाध्यक्ष होते हैं। सामान्य प्रशासन में सभापति ही सदस्य होते हैं। पहली बार 8 समितियों का गठन होने से सामान्य प्रशासन की बैठक में 10 सदस्यों को भाग लेने का मौका मिलेगा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तीनों सदस्यों को सभापति का पद मिला है। क्षेत्र क्रमांक 3 की सदस्य कमला राठिया को उनकी ही पसंद वन समिति का सभापति पद मिला। क्षेत्र क्रमांक 2 की सदस्य नीलिमा धृतलहरे सहकारिता एवं उद्याेग समिति संभालेंगी। क्षेत्र क्रमांक 4 की सदस्य गोदावरी राठौर को सबसे महत्वपूर्ण विभाग संचार और संकर्म समिति का सभापति बनाया गया है। क्षेत्र क्रमांक 8 के सदस्य गणराज सिंह कंवर को कृषि समिति का सभापति बनाया गया है।

जानिए कौन से विभाग
का कौन बना सभापति


विभाग अध्यक्ष/सभापति

सामान्य प्रशासन शिवकला कंवर

शिक्षा समिति रीना जायसवाल

संचार व संकर्म समिति गोदावरी राठौर

वन समिति कमला राठिया

कृषि समिति गणराज सिंह कंवर

सहकारिता व उद्योग नीलिमा धृतलहरे

महिला व बाल विकास प्रीति कंवर

पर्यावरण व स्वच्छता उर्मिला मरकाम

पशुधन विकास समिति प्रेमचंद पटेल

सामाजिक कल्याण रामनारायण उरेती

गोंगपा की सदस्य भी बनीं सभापति

यह संयोग है कि पिछली बार यहां की सदस्य धनेश्वरी सिंद्राम भी कृषि समिति की सभापति थीं। गोंगपा की एकमात्र सदस्य उर्मिला मरकाम को उनके पति रायसिंह मरकाम की तरह पर्यावरण व स्वच्छता समिति का सभापति बनाया गया है। चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के लिए पीठासीन अधिकारी एडीएम संजय अग्रवाल, उप संचालक पंचायत बीपी भारद्वाज व अन्य अधिकारी मौजूद थे।


पांचों जनपदोंे में सर्वसम्मति से किया गया सभापति का चुनाव

जनपद पंचायत करतला, कोरबा, पोड़ी-उपरोड़ा, पाली व कटघोरा मेंे समितियों का सर्वसम्मति से चुनाव कराया गया। करतला में कृष्णा देवी, देवी बाई राजवाड़े, अमृत लाल चौहान, त्रिवेणी राठिया व जय कुमारी चौहान को सभापति बनाया गया है। पांचों सभापति जनपद सदस्य व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली खेमे से हैं। सदस्यों ने पहले ही तय कर लिया था कि कौन-कौन से विभाग का सभापति बनाना है। इसके बाद चुनाव की औपचारिकता निभाई गई।

वन समिति को लेकर कांग्रेसियों के बीच टॉस कराने की थी तैयारी

स्थायी वन समिति के सभापति को लेकर टॉस कराने की तैयारी थी। पाली क्षेत्र के एक सदस्य ने दो कांग्रेसियों के बीच टॉस कराने का प्रयास किया। इस पर सदस्य कमला राठिया नाराज हो गईं थी। उन्होंने साफ कह दिया था कि वन विभाग समिति अगर नहीं मिली तो मैं कोई भी समिति में सभापति नहीं रहूंगी। एक दिन पहले ही सदस्यों ने राजस्व मंत्री जयसिंह से मुलाकात कर समिति गठन के संबंध में चर्चा की थी। इसके बाद यह तय हो गया था कि कौन किस समिति का सभापति होगा।

संख्या बढ़ने के कारण एक समिति में तीन से चार सदस्य ही बन सके

स्थायी समितियों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सदस्यों की संख्या तीन कर दी गई है। इसकी वजह से सभापति के साथ दो सदस्य ही बने हैं। पहले एक समिति में 5 सदस्य होते थे। शिक्षा समिति की अध्यक्ष जिला पंचायत उपाध्यक्ष रीना जायसवाल हैं। उनकी समिति में कमला राठिया, प्रेमचंद पटेल व गणराज सिंह कंवर सदस्य हैं। महिला व बाल विकास विभाग में सभापति प्रीति कंवर के साथ मात्र दो सदस्य संदीप कंवर व नीलिमा धृतलहरे हैं।

प्रशासन में सभापति ही सदस्य होते हैं। पहली बार 8 समितियों का गठन होने से सामान्य प्रशासन की बैठक में 10 सदस्यों को भाग लेने का मौका मिलेगा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तीनों सदस्यों को सभापति का पद मिला है। क्षेत्र क्रमांक 3 की सदस्य कमला राठिया को उनकी ही पसंद वन समिति का सभापति पद मिला। क्षेत्र क्रमांक 2 की सदस्य नीलिमा धृतलहरे सहकारिता एवं उद्याेग समिति संभालेंगी। क्षेत्र क्रमांक 4 की सदस्य गोदावरी राठौर को सबसे महत्वपूर्ण विभाग संचार और संकर्म समिति का सभापति बनाया गया है। क्षेत्र क्रमांक 8 के सदस्य गणराज सिंह कंवर को कृषि समिति का सभापति बनाया गया है।

उर्मिला मरकाम कमला राठिया गोदावरी राठौर नीलिमा लहरे प्रीति कंवर रामनारायण उरेती

विभागों को लेकर सदस्यों के बीच चलती रही खींचतान, भाजपा के दो सदस्यों को छोड़कर बाकी 10 सदस्यों को समिति में मिली जगह

शहर सरकार
खबरें और भी हैं...