- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Kamla Godavari Urmila Ganraj Can Become The Chairman Of The Standing Committees
कमला, गोदावरी, उर्मिला, गणराज बन सकते हैं स्थायी समितियों के सभापति
जिला पंचायत व पांचों जनपदों में स्थायी समितियों का गठन 12 मार्च को किया जाना है। जिला पंचायत में स्थायी समिति का सभापति बनने सदस्य जोड़-तोड़ में लग गए हैं।
क्षेत्र क्रमांक 3 से सदस्य कमला राठिया, क्षेत्र क्रमांक 4 से गोदावरी राठौर, क्षेत्र क्रमांक 9 से गणराज सिंह व क्षेत्र क्रमांक 11 से गोंगपा की सदस्य उर्मिला मरकाम सभापति की दौड़ में सबसे आगे हैं। कांग्रेस की एक और सदस्य नीलिमा लहरे का भी नाम है। इसके बाद ही निर्दलीय सदस्यों के नाम पर विचार किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस में खेमेबाजी सामने आई थी, लेकिन कांग्रेस नेता समन्वय बनाकर कांग्रेस के दावेदारों को जिताने में कामयाब रहे। भाजपा पहली बार अपनी रणनीति में फेल रही। जिला पंचायत में 5 समितियों के सभापति होंगे। सामान्य प्रशासन व शिक्षा समिति का अध्यक्ष पहले से ही तय होता है। संचार व संकर्म समिति, कृषि समिति, महिला व बाल विकास समिति, वन समिति व सहकारिता व उद्योग समिति का गठन किया जाएगा। भाजपा के मात्र 3 सदस्य संदीप कंवर, रामेश्वरी जगत, रामनारायण उरेती हैं। निर्दलीय प्रीति कंवर व प्रेमचंद पटेल अब तक किसी भी दल में शामिल नहीं हुए हैं। प्रीति भले ही कांग्रेस सदस्यों के साथ रही हैं, लेकिन पंचायत चुनाव के समय भाजपा से टिकट की मांग की थी। यही हाल प्रेमचंद पटेल का है। वे भाजपा के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं, लेकिन भाजपा ने उन्हें समर्थित सदस्य नहीं बनाया। एक समिति में 5 सदस्य होंगे, जिसमें से एक सभापति होगा। फिलहाल सभापति के लिए विभिन्न दलों के प्रत्याशी दावेदारी कर रहे हैं। इसके लिए हर संभव सांठ-गांठ का प्रयास कर रहे हैं। वहीं प्रमुख दल अधिक से अधिक संख्या में अपने लोगों को समितियों में शामिल करना चाहते हैं।