- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Letter To Management For Closure Of Biometric Attendance In Coal Mines
कोयला खदानों में बायोमैट्रिक हाजिरी बंद करने के लिए प्रबंधन को पत्र
चीन से फैले कोरोना वायरस की दहशत अब पूरे विश्व में हैं। इस वायरस ने अब देश में भी पांव पसार लिए हैं। इससे यहां भी इसकी दहशत कायम होने लगी है। बेहद खतरनाक कोरोना वायरस से बचने के लिए एहतियात के तौर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं।
लोगों को जागरूक करने के साथ ही बचाव के लिए प्रशासन ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। स्थानीय स्तर पर संक्रमण की आशंका से जिला प्रशासन ने भी शासकीय कार्यालयों में बायोमैट्रिक हाजरी पर अभी रोक लगा दी है, लेकिन दूसरी तरफ औद्योगिक जिले में एसईसीएल की खदानों और दफ्तरों में अब तक कोरोना के संभावित संक्रमण से बचने के लिए बायोमैट्रिक हाजरी पर रोक नहीं लगाई गई है। न ही इसके लेकर कोई निर्देश जारी किए गए हैं। कर्मचारियों की अभी भी बायोमैट्रिक हाजरी हो रही है। ऐसे में कर्मचारी भी सशंकित हैं। वहीं कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए पंपलेट, पोस्टर व अन्य उपाय भी करने चाहिए।
बायोमैट्रिक हाजिरी अभी जारी है, इसके लिए जल्द जारी करेंगे निर्देश: प्रबंधन
एसईसीएल प्रबंधन के एक अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर बायोमैट्रिक हाजिरी फिलहाल बंद नहीं है। अलग-अलग एरिया से इस संबंध में सूचनाएं आई हैं। यूनियन की ओर से पत्र भी मिला है। जल्द इस संबंध में निर्देश जारी किया जाएगा। कोरोना से बचाव के प्रति कर्मचारियों को जागरूक करने को लेकर भी प्रबंधन गंभीर है।
खदानों में 20 हजार से अधिक नियमित और ठेका कामगार करते हैं काम
जिले में एसईसीएल की कोरबा, कुसमुंडा, दीपका और गेवरा एरिया में 15 हजार से अधिक नियमित कर्मचारी हैं। जबकि 5 हजार से अधिक ठेका कर्मचारी खदान व अन्य जगहों पर कार्यरत हैं। सीटू नेता वीएम मनोहर ने कहा कि इस गंभीर मामले में प्रबंधन ने अब तक कर्मचारियों को जागरूक करने कोई कदम नहीं उठाया है और न ही बायोमैट्रिक हाजरी लेना बंद किया है।
वायरस की आशंका खत्म होने पर करें शुरू
कोरोना वायरस से संभावित संक्रमण से बचाव के लिए बायोमैट्रिक हाजरी बंद करने सीटू यूनियन ने रविवार को सीएमपीडीआईएल और एसईसीएल प्रबंधन को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि जब तक इस वायरस के फैलने की आशंका पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाए तब तक कोयला खदानों में बायोमैट्रिक हाजरी पर रोक लगनी चाहिए।
जारी किए गए हैं। कर्मचारियों की अभी भी बायोमैट्रिक हाजरी हो रही है। ऐसे में कर्मचारी भी सशंकित हैं। वहीं कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए पंपलेट, पोस्टर व अन्य उपाय भी करने चाहिए।
बायोमैट्रिक हाजिरी मशीन।