पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किराया जमा नहीं करने पर 12 दुकानों में लगाया ताला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिविर में एक दिन में ही जमा हुए 11 लाख

सम्पत्तिकर अधिकारी श्रीधर बनाफर ने बताया कि करदाताओं की सुविधा के लिए दूसरे चरण का राजस्व वसूली शिविर प्रारंभ कर दिया गया है। प्रथम दिन शिविर में 11 लाख रुपए का राजस्व बकायादारों व करदाताओं की ओर से निगम कोष में जमा कराया गया है। आगे भी शिविर जारी रहेगा। महापौर राजकिशोर प्रसाद व निगम आयुक्त राहुल देव ने लोगों को बकाया कर जमा करने व पेनाल्टी से बचने कहा है।

कोरबा| निगम के भवनों व दुकानों का बकाया किराया समय पर निगम कोष में जमा न करने पर शनिवार को 10 दुकानों व 2 ठेलों पर ताला लगाकर सील कर दिया। नगर निगम ने शहर के विभिन्न स्थानों में भवनों व दुकानों को मासिक किराया व लीज शर्तों पर आवंटित किया है, लेकिन व्यवसायी किराया ही जमा नहीं कर रहे हैं। घंटाघर के समीप आईडीएसएमटी काम्पलेक्स की दुकान क्रमांक 21, 10, 26 व 27 में निगम अमले की ओर से ताला लगाया गया। इसी प्रकार बुधवारी बाजार में दुकान क्रमांक 81, 88, 89 व 90 में ताला लगाकर सील कर दिया गया। बुधवारी बाजार की ही दुकान क्रमांक 51 व 61 में भी ताला बंदी की गई। वहीं कोसाबाड़ी पानी टंकी के पास ठेला क्रमांक 16 व 17 में भी निगम ने ताला लगा दिया है।
खबरें और भी हैं...