पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News Madhulika Received The Talent Woman Ratna Award

मधुलिका को प्रतिभा नारी रत्न सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षक कला व साहित्य अकादमी दुर्ग, छत्तीसगढ़ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रतिभा नारी र| सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें जिले की मधुलिका दुबे को प्रतिभा नारी र| सम्मान से सम्मानित किया गया। मधुलिका को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिला है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे ने बताया कि मधुलिका दुबे करतला ब्लाॅक के शासकीय मिडिल स्कूल जमनीपाली में पदस्थ हैं। वे एसोसिएशन की जिला इकाई में महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रभारी भी हैं। स्कूल व शैक्षणिक कार्य के अतिरिक्त शिक्षा व समाज के उत्थान के कार्य में विशेष रुचि रखने वाली मधुलिका की स्वरचित कई कविताएं भी प्रकाशित हुई हैं। मधुलिका दुबे ने कहा कि शिक्षक, कला व साहित्य जीवन का एक अंग है। इस परंपरागत धरोहर को सहेज कर रखना हमारा कर्तव्य है। आज के विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ शिक्षक, कला, साहित्य व बाल संस्कार का भी अध्यापन कराना अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि यही बच्चे आगे चलकर छत्तीसगढ़ के शिक्षक, कला व साहित्य जैसे परंपरागत धरोहर को सहेज कर आगे बढ़ाएंगे।

समारोह में पुरस्कार लेतीं मधुलिका, मौजूद अन्य सदस्य।
खबरें और भी हैं...