- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Many Colors Of Palash Yellow And Pink Flowers Bloom
पलाश के कई रंग: खिलने लगे पीले और गुलाबी रंग के फूल
कोरबा| बसंत ऋतु में पतझड़ के बाद वनांचल के पेड़ पर फूल लगने लगे हैं। पलाश के पेड़ों पर पीले व गुलाबी रंग के फूल खिलने लगे हैं। करतला ब्लॉक के छातापाठ से लेकर मड़वारानी तक पलाश (परसा) के पेड़ हजारों की संख्या में हैं। पलाश के चार रंग के फूल होते हैं। कोरबा जिले में तीन रंग के फूल पाए जाते हैं। इसमें लाल, हल्के गुलाबी व पीले फूल शामिल हैं। पीले रंग के पलाश दुर्लभ हैं। पलाश के सफेद रंग के फूल भी होते हैं, लेकिन यहां नहीं हैं। संतोष दीवान ने बताया कि पलाश के पेड़ ग्रामीण जनजीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं।