- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Mattress Theft Assault On Two Sides On Accusation
गद्दा चोरी, आरोप लगाने पर दो पक्ष में मारपीट
शहर के सिटी कोतवाली अंतर्गत इंदिरा नगर दुरपा रोड निवासी अजय शर्मा टेंट हाउस संचालक है। 2 दिन पहले उसके टेंट का गद्दा चोरी हो गया था। इस बात को लेकर संजय व पड़ोस के विजय जायसवाल के परिवार ने आपस में मारपीट की। संजय के मुताबिक गद्दा गायब होने पर उसने शनिवार रात विजय से पूछा था कि गद्दा ले गए हो क्या, तब चोर ठहरा रहे हो कहते हुए विजय ने गाली दी। मना करने पर भाई मनोज व बल्लू को बुलवा लिया। इसके बाद उससे मारपीट की। विजय ने बताया कि अजय ने टेंट का सामान चोरी करने का आरोप लगा उससे मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।