- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Md Took Information From Officials About The Performance Of The Plant
एमडी ने अफसरों से ली प्लांट के परफॉर्मेंस की जानकारी
एमडी बिजौरा ने अधिकारियों की
बैठक ली, प्लांट का निरीक्षण किया
छत्तीसगढ़ राज्य बिजली उत्पादन कंपनी के एमडी एनके बिजोरा शुक्रवार की रात कोरबा प्रवास पर पहुंचे। शनिवार को उन्होंने जेनरेशन कंपनी के कोरबा पूर्व व डीएसपीएम बिजली प्लांट देखा। एमडी ने दोनों प्लांट का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने प्लांट के परफॉर्मेंस की जानकारी लेकर बिजली उत्पादन में सुधार करने की बात कही।
बैठक में कोरबा पूर्व प्लांट के मुख्य अभियंता एसके बंजारा व डीएसपीएम प्लांट के मुख्य अभियंता पीके जैन ने प्लांट के परफॉर्मेंस व इकाइयों के प्रचालन को लेकर अवगत कराया। इस पर एमडी ने उत्पादन और बेहतर करने के लिए अधिकारियों से कहा। उन्होंने डीएसपीएम प्लांट परिसर में ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन के लिए प्रस्तावित साइट का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए। इस दौरान इएचटी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दोनों प्लांट के मुख्य अभियंता के अलावा अतिरिक्त मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया, एसपी चलकर, आलोक लकरा, एचके गुप्ता, चंचल पैकरा, स्नेह लता एक्का सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बिजली कंपनी के अफसरों के साथ बैठक करते एमडी।