- Hindi News
- National
- Kusmunda News Chhattisgarh News Mla And Sdm Inspected Kusmunda Mine Bypass
कुसमुंडा खदान से बाइपास बनवाने विधायक व एसडीएम ने किया निरीक्षण
एसईसीएल कुसमुंडा खदान से निकलने वाले कोयला लोड वाहनों की वजह से गेवरा बस्ती के साथ ही आसपास के लोग परेशान हैं। इस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ता ही जा रहा है। गेवरा बस्ती से होते हुए हरदीबाजार, धतुरा, बलौदा से बिलासपुर की ओर भारी वाहन जाते हैं। सोमवार को विधायक पुरुषोत्तम कंवर व एसडीएम सूर्यकिरण तिवारी ने वैकल्पिक मार्ग के लिए स्थल का निरीक्षण किया।
एसईसीएल खदान से नराईबोध से मनगांव होते हुए वैकल्पिक मार्ग (बाइपास) बनाया जा सकता है। विधायक ने कहा कि लोगों को समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लक्ष्मण टीपर रोड का भी मुआयना किया। होली के बाद कलेक्टर के साथ एक बार फिर क्षेत्र का भ्रमण कर जानकारी लेंगे। गेवरा बस्ती रोड से 50 से अधिक गांव के लोग भी आवाजाही करते हैं। भारी वाहनों के कारण दुर्घटना का भय रहता है। इस मौके पर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा, पार्षद अजय प्रसाद, शाहिद कुजूर, विनय विंध्य राज, व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, संतोष राठौर, पप्पू प्रसाद, कोमल खरे समेत व्यवसायी व ग्रामीण उपस्थित थे।
निरीक्षण करने पहुंचे विधायक कंवर।