पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News More Than Two Lakh 30 Thousand Tons Of Coal Produced In A Day In Kusmunda Mine

कुसमुंडा खदान में एक दिन में दो लाख 30 हजार टन से अधिक कोयला उत्पादन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसईसीएल की कुसमुंडा खदान ने एक दिन में 2 लाख 30 हजार 18 टन कोयला उत्पादन का रिकार्ड बनाया है। 11 मार्च को कुसमुंडा खदान ने यह कीर्तिमान बनाया। बुधवार को कुसमुंडा खदान को एक दिन का दैनिक कोयला उत्पादन लक्ष्य 2 लाख 22 हजार 19 टन दिया गया था, लेकिन कुसमुंडा खदान ने इस लक्ष्य को पार करते हुए 2 लाख 30 हजार टन से अधिक कोयला उत्पादन किया। एसईसीएल की दूसरी मेगा प्रोजेक्ट कुसमुंडा से अब तक लक्ष्य के मुकाबले 37.34 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर लिया गया है। कुसमुंडा प्रबंधन का कहना है कि अधिकारी कर्मचारियों की मेहनत से यह संभव हुआ है। वार्षिक लक्ष्य पूरा करने कोशिश जारी है। वित्तीय वर्ष को समाप्त होने में अब कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में कोयला खदानों में उत्पादन में तेजी आ गई है। एसईसीएल को 170 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य मिला है। जिसमें 134.43 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर लिया गया है। शेष लक्ष्य के लिए तेजी से उत्पादन किया जा रहा है।

कुसमुंडा कोयला खदान
खबरें और भी हैं...