पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निषाद समाज ने किया महिलाओं काे सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालको केवट (निषाद) समाज द्वारा होली मिलन समारोह व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को मनाया गया। इसमें समाज की महिलाओं के साथ परिवार के साथ लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज प्रमुखों ने भगवान श्रीराम की पूजा कर की। समाज के लोगों ने आपसी सामंजस्य, भाईचारा के साथ रहते हुए समाज हित में सदैव एकजुट रहने के लिए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की खुशियां बांटी। समाज द्वारा महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम किया गया। मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिताएं भी की गईं। इसमें विजेता बच्चों, महिलाओं, पुरुषों को पुरस्कृत किया गया। होली की धुन पर सामूहिक नृत्य कर महिलाओं ने आनंद उठाया। कार्यक्रम में लुदुराम कैवर्त, एसएस कटकवार, भुखिन कैवर्त, सावित्री कटकवार, मीना कैवर्त, ममता कटकवार, ललिता कैवर्त, शशी केवट, नीतू केवट, खुशी केवट आदि ने सहयोग किया।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व अन्य।
खबरें और भी हैं...