पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Korba News Chhattisgarh News No Clues Found In Two Bank Robberies 8 Masked Footage Seen In Footage

दो बैंक में चोरी करने वालों का सुराग नहीं मिला, फुटेज में दिखे 8 नकाबपोश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरबा| बालको नगर में गुरुवार की रात चोरों ने पुलिस की सुस्त गश्त का फायदा उठाते हुए सेक्टर-5 स्थित एसबीआई के ब्रांच व डूग्गुपारा स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के ब्रांच को निशाना बनाया।

एसबीआई ब्रांच में दीवार में सेंध मारकर घुसे और ग्रामीण बैंक ब्रांच में ग्रिल का ताला तोड़कर। दोनों ही बैंक में नकदी नहीं मिलने पर चोर इलेक्ट्रानिक्स उपकरण अपने साथ ले गए। चोर गिरोह शातिर था लेकिन सदस्यों के नौसीखिए की वजह से ग्रामीण बैंक का लॉकर नहीं तोड़ सके। ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर गितेश कुमार ने रिपोर्ट में सीसीटीवी कैमरा समेत डीवीआर और सर्वर की कीमत करीब पौने 2 लाख होना बताया है। एसबीआई मैनेजर दशरथ ने 2 एलईडी टीवी, 2 सीपूयू व 2 मॉनीटर जिनकी कुल कीमत पौने 2 लाख रुपए है चोरी होने की रिपोर्ट की है। घटना को 24 घंटे बीतने के बाद भी बालको पुलिस को अब तक बदमाशों का सुराग नहीं मिला है। पुलिस एसबीआई ब्रांच समेत डुग्गूपारा के पास इंदिरा मार्केट में दुकानों में लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पतासाजी कर रही है। जिसमें एसबीआई ब्रांच में 3 नकाबपोश व इंदिरा मार्केट के पास 5 नकाबपोश नजर आ रहे हैं। इसके अलावा साइबर सेल की मदद से घटना की रात एसबीआई ब्रांच से लेकर ग्रामीण बैंक के ब्रांच के बीच ऑपरेट हुए मोबाइल नंबरों को भी खंगालते हुए सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है।
खबरें और भी हैं...