पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katghora News Chhattisgarh News One Accused Of 49 Thousand Arrears Arrested In Anuppur Another Absconding

49 हजार की उठाईगिरी के मामले का एक आरोपी अनूपपुर में गिरफ्तार, दूसरा फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटघोरा थाना क्षेत्र के कटघोरा बस स्टैंड से एक ग्रामीण की बाइक से हुई उठाईगिरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया। घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी में से एक आरोपी ओमप्रकाश उर्फ बच्चा को पुलिस ने मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपी अरुण सिसोदिया उर्फ लदहा फरार हो गया।

पुलिस उसकी तलाश कर रही है। निजी दुकानों में लगी सीसीटीवी की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपियों तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर तक दायरे की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। एसडीओपी पंकज पटेल ने बताया कि लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दोनों आरोपी ट्रेस हुए। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद कटघोरा से जटगा, मरवाही व लरगिनी के बाद अनूपपुर पहुंचे थे। जटगा के एक ढाबे में लूट की रकम का बंटवारा किया। यहीं पर किसान के पासबुक और दूसरे कागजात को फेंक दिया था। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी हिस्ट्री शीटर है, जिस पर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य वारदात का जल्द खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

किराना दुकानदार से 30 हजार की उठाईगिरी

कोरबा| पसान क्षेत्र में एक किराना दुकानदार उठाईगिरी का शिकार हो गया। प्रदीप कुमार सोमानी साप्ताहिक बाजारों में किराना दुकान लगाता है। कोरबी के साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने के बाद उसने रात 9 बजे सामान पिकअप में रखवाया। उसने बिक्री की रकम 30 हजार थैले में रखी। पैसे उसने पिकअप के हेल्पर साइड में रखा था। इसी दौरान किसी ने थैले को पार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।

बाद अनूपपुर पहुंचे थे। जटगा के एक ढाबे में लूट की रकम का बंटवारा किया। यहीं पर किसान के पासबुक और दूसरे कागजात को फेंक दिया था। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी हिस्ट्री शीटर है, जिस पर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य वारदात का जल्द खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

घटना की जानकारी देती पुलिस व गिरफ्तार आरोपी।
खबरें और भी हैं...