- Hindi News
- National
- Korba News Chhattisgarh News Only Able To Recover 125 Billion Out Of 20 Camps In Wards From Today
20 में से सवा करोड़ ही वसूल पाए कर, वार्डों में आज से फिर शिविर
राज्य पावर जेनरेशन कंपनी के कोरबा पूर्व प्लांट में बिजली उत्पादन जीरो हो गया है। यहां 120-120 मेगावाट के दो प्लांट संचालित हैं। एक प्लांट पहले से ही वार्षिक रखरखाव के लिए बंद है। जबकि दूसरे प्लांट में तकनीकी खराबी से उत्पादन बाधित हुआ है। इस तरह प्लांट में अभी बिजली उत्पादन नहीं हो रहा। प्रबंधन के अधिकारियों ने कहा कि प्लांट को सुधारने कोशिश जारी है। एचटीपीपी में भी 210 मेगावाट की एक इकाई में फिर तकनीकी खराबी की वजह से बिजली उत्पादन बंद हुआ है। सुधार कराया जा रहा है। मड़वा में एक इकाई पहले से बंद है। इस तरह बिजली कंपनी के प्लांटों में 4 इकाई से बिजली नहीं बन रही है।
सुबह ढाई घंटे में 10 मिमी बारिश, फिर तेज धूप ने बढ़ाई उमस
तकनीकी खराबी से कोरबा पूर्व प्लांट में बिजली उत्पादन बंद
_photocaption_कोरबा| मार्च के पहले सप्ताह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरुवार सुबह 6.30 बजे से 9 बजे तक रुक रुक कर बारिश होती रही। ढाई घंटे में 10 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद तेज धूप की वजह से उमस ने लोगों को परेशान किया। बीच-बीच में बदली भी छाई। शाम को राताखार बाइपास से सूर्य की लालिमा बता रही थी कि गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री आ गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक बदली व बारिश के आसार बने रहेंगे। मौसम बदलने का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल के डॉ. आरके दिव्य का कहना है कि तापमान कम ज्यादा होने से इसका असर बच्चों पर अधिक पड़ता है।*photocaption*
कोरबा| नगर निगम राजस्व वसूली के लिए 13 मार्च से पुन: वार्डों में शिविर लगाने की तारीख घोषित की है। लगभग 20 करोड़ रुपए बकाया वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान में सवा करोड़ ही वसूली हो पाई थी। संपत्तिकर में 6.25 प्रतिशत छूट दी जा रही है। इसके बाद भी लोग रुचि नहीं ले रहे हैं।
सम्पत्तिकर, समेकित कर, शिक्षा उपकर व 5 प्रतिशत जलकर, जलकर, दुकान, मकान किराया की बकाया राशि, वर्तमान वर्ष की राशि की वसूली की जा रही है। इसके लिए 13 व 14 मार्च को वार्ड एक रामसागरपारा दलिया गोदाम, 2 तुलसीनगर सामुदायिक भवन, 23 आंगनबाड़ी केन्द्र 2 कृष्णानगर, 17 पथर्रीपारा सामुदायिक भवन, 34 अमर सिंह होटल के पास, 43 कलमीडुग्गू सामुदायिक भवन, 54 दशहरा मैदान दुर्गा पंडाल, 63 बांकी बस्ती स्कूल के पीछे शिविर लगाए जाएंगे। 16 मार्च को वार्ड 4 ब्राह्मण मोहल्ला, 2 तुलसीनगर सामुदायिक भवन, 24 दुर्गा पण्डाल एमपी नगर, 18 गणेश पंडाल पथर्रीपारा, 35 हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन, 44 प्रेमनगर आंगनबाड़ी, 56 पंखादफाई व 63 बांकी बस्ती सामुदायिक भवन में शिविर लगाए जाएंगे। महापौर राजकिशोर प्रसाद व आयुक्त राहुल देव ने करदाताओं से अपील की है कि जिन करदाताओं पर निगम को देय कर बकाया है, वे अपने वार्ड में लगे वसूली शिविर में बकाया राशि का भुगतान करें।